विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  gemini monthly horoscope june 2024 mithun masik rashifal june

Gemini Monthly Horoscope June 2024: पढ़ें मासिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों के लिए जून का महीना?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Tue, 21 May 2024 05:30 PM IST
सार

Gemini Monthly Horoscope june 2024: आइए मासिक राशिफल से जानते हैं मिथुन राशि वालों के लिए जून (June 2024) का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Mithun Masik Rashifal June 2024).

Gemini Mothly Horoscope June 2024 || Mithun Masik Rashifal June
Gemini Mothly Horoscope June 2024 || Mithun Masik Rashifal June- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Gemini Mothly Horoscope June 2024 || Mithun Masik Rashifal June

Gemini Masik Rashifal June 2024: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना संघर्ष के पश्चात उन्नति और शुभ कार्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य इस महीने अच्छा रहेगा। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। इस महीने लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं इसलिए दूसरों को अपनी कमजोरी का एहसास न होने दे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। आप पूंजी निवेश कर सकते हैं जिसका भविष्य में आपको लाभ हो सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आपके भाई बहनों के सहयोग से स्थितियां लाभकारी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य को न छोड़ें। परिस्थितियों का मुकाबला करें। भूमि मकान वाहन के खरीदने के लिए महीने के अंत के दिन अच्छे रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। लोक कल्याण के प्रति हृदय में विचार आएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अध्ययन में आपकी रुचि जागृत होगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति के द्वार खुलेंगे। आपके शत्रुओं की ओर से इस महीने आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। पति पत्नी के बीच इस महीने परस्पर संबंधों में सामान्य प्रेम बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में, पूजा पाठ में, दान में, जप में, मंत्र में आप अपनी रुचि लगाइए। व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के व्यवसाय में लाभ होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिथुन जून करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope June 2024)

करियर के दृष्टिकोण से यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दशम भाव में राहु महाराज पूरे महीने बने रहने के कारण आपको अपने काम को आसानी से करने में महारत हासिल होगी। जो काम औरों के लिए मुश्किल होगा आप उसे बहुत ही जल्दी और अच्छी तरीके से कर डालेंगे। लेकिन जल्दबाजी में आकर कुछ कठिन काम आपके हाथ से खराब हो सकते हैं इसलिए जल्दबाजी में आने से बचें और अपने काम पर पूरा फोकस बनाकर रखें तभी आप अपनी नौकरी में अच्छी स्थिति प्राप्त कर पाएंगे। 
 

मिथुन जून आर्थिक राशिफल ( Gemini Financial Horoscope June 2024)

यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो यह महीना कुछ कमजोर रहने की संभावना दिखाई दे रही है। मंगल महाराज तो पूरे महीने आपके एकादश भाव में रहेंगे जो आपकी सभी परेशानियों को हल करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे और आपकी आमदनी को बनाए रखेंगे। आपकी दैनिक आमदनी भी ठीक होगी। इस प्रकार देखें तो आर्थिक रूप से आपको आमदनी प्राप्त होने के दो प्रबल योग बनेंगे लेकिन एक साथ चार-चार ग्रह आपके द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे। 
विज्ञापन

 

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल ( Gemini Health Horoscope June 2024)

यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने की प्रबल संभावना है। राशि स्वामी बुध, शुक्र, सूर्य, और बृहस्पति के साथ आपके द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे तथा एकादश भाव में बैठे हुए मंगल महाराज पर नवम भाव में बैठे शनि देव की भी दृष्टि होगी जिससे आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यदि आपने समय रहते इन पर ध्यान नहीं दिया तो यह मुसीबत बड़ी हो सकती है।

प्यार और शादी के मामले में कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों का जून का महीना ? ( Gemini Love horoscope June 2024)

यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। पंचम भाव के स्वामी शुक्र द्वादश भाव में बृहस्पति बुध और सूर्य के साथ विराजमान रहेंगे जिससे आप और आपके पार्टनर के बीच संबंधों में बढ़ोतरी होगी। अंतरंग संबंधों की बढ़ोतरी होने से आपको बड़ी प्रसन्नता होगी लेकिन विचारों में कुछ समय के लिए भिन्नता हो सकती है जिससे आप एक दूसरे से कुछ कटे-कटे से रह सकते हैं। 

मिथुन परिवारिक राशिफल ( Gemini Family Horoscope June 2024)

यह महीना पारिवारिक तौर पर उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। राहु दशम भाव में और केतु चतुर्थ भाव में पूरे महीने बने रहेंगे जिससे घर का माहौल अस्थिर रहेगा और घर में अशांति का माहौल भी हो सकता है। आपको अपने परिजनों के बीच अच्छी स्थिति को लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। पारिवारिक सामंजस्य कुछ समय के लिए हिल सा जाएगा इसलिए उसे वापस प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत और कठिन प्रयासों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन