विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  daily horoscope dainik rashifal 3 march 2024 today horoscope aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 3 March 2024: इन राशियों को मिलेगा व्यापार में मुनाफा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

jeevanjali Published by: कोमल Updated Sat, 02 Mar 2024 11:59 AM IST
सार

Aaj Ka Rashifal 3 March 2024: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

आज का राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार


Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 3 March 2024: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज का राशिफल आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल बताता है। जानिए  सभी राशियों का राशिफल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेष राशि: आज का दैनिक राशिफल

Aries Daily Horoscope आज का दिन आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा और सरकारी योजनाओं में पूरा लाभ मिलेगा। आप मकान या दुकान आदि खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान मिलता नजर आ रहा है।
 

Aaj Ka Love Rashifal 3 March 2024: पार्टनर के साथ डेट पर जानें का बनेगा प्लान, पढ़ें अपना दैनिक लव राशिफल
Aaj Ka Panchang 3 March 2024: रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ki Tithi 3 March 2024: जानिए क्या है आज की तिथि, त्योहार, वार और नक्षत्र

विज्ञापन

वृषभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Taurus Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत और समर्पण से काम करने का दिन होगा। जरूरी काम आपको आगे बढ़ाने होंगे. आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। अगर आप किसी काम के लिए बजट तैयार करेंगे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि संतान की प्रगति में कुछ बाधाएं आ रही थीं तो वे दूर हो सकती हैं। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। यदि विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसका परिणाम घोषित हो सकता है।

मिथुन आज का दैनिक राशिफल

Gemini Daily Horoscope:आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने करीबियों का विश्वास आसानी से जीतने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों में तेजी आएगी। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि काफी रहेगी। धार्मिक कार्यों में भी आप आगे रहेंगे और लोगों का विश्वास आसानी से जीतने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि: आज का दैनिक राशिफल

Cancer Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा और आप योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपनाकर कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हैं तो आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी चाहिए। आप अपने घर की साज-सज्जा पर भी पूरा ध्यान देंगे।

सिंह राशि: आज का दैनिक राशिफल

Leo Love Horoscope आज का दिन आपके लिए अच्छी संपत्ति के संकेत दे रहा है। संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको जीत मिलेगी। भावनात्मक मामलों पर आप नियंत्रण रखेंगे और कोई महत्वपूर्ण सूचना आपको सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए, तभी उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

कन्या राशि: आज का दैनिक राशिफल

Virgo Daily Horoscope आज का दिन आपके लिए धन वृद्धि वाला रहेगा और निजी मामलों में आप प्रभावशाली रहेंगे। आप परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे और अपनी कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। किसी काम के लिए आपको अपने भाइयों से मदद मांगनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। व्यापार में यदि कोई लेन-देन करें तो पूरी दस्तावेजीकरण करने के बाद ही करें।

तुला राशिः आज का दैनिक राशिफल

Libra Daily Horoscope आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में जुड़कर नाम कमाने का रहेगा। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप महत्वपूर्ण विषयों में सक्रिय रहेंगे और अपने प्रियजनों के साथ कुछ यादें ताज़ा करेंगे। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। आप अपने माता-पिता से अपने मन की किसी इच्छा के बारे में बात कर सकते हैं, जिसे वे अवश्य पूरा करेंगे।

वृश्चिक राशिः आज का दैनिक राशिफल

Scorpio Daily Horoscope नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है और आपको पारंपरिक काम से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने काम में समझदारी से आगे बढ़ना चाहिए और किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी चाहिए। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, लेकिन आमदनी और खर्च बढ़ने से आपकी कुछ परेशानियां भी बढ़ सकती हैं, इसलिए दोनों के बीच तालमेल बनाए रखें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।



धनु राशिः आज का दैनिक राशिफल

Sagittarius Daily Horoscope आज का दिन आपके लिए लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने का रहेगा। आपको विभिन्न क्षेत्रों में कुछ बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। करियर में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। किसी काम को लेकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मकर राशिः आज का दैनिक राशिफल

Capricon Daily Horoscope आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। काम के सिलसिले में आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अब आपको किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। रक्त संबंध मजबूत होंगे और परिवार के किसी सदस्य को सम्मान मिल सकता है। अपने ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार देने से बचें, अन्यथा इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कुंभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Aquarius Daily Horoscope भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी लंबे समय से लंबित योजनाएं पूरी होंगी। आप धार्मिक गतिविधियों में आस्था रखेंगे और विभिन्न विषयों में तेजी से प्रगति करेंगे। आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन मन में कोई बात आपको परेशान करेगी, जिसके कारण आपका काम में मन कम लगेगा।

मीन राशिः आज का दैनिक राशिफल

Pisces Daily Horoscopeआज का दिन आपके लिए बहुत समझदारी से आगे बढ़ने का होगा। कार्यस्थल पर लोगों पर अधिक भरोसा न करें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें, अन्यथा उन्हें पूरा करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। तेज गति से चलने वाले वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी कोई योजना लेकर आ सकता है।

विज्ञापन