विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  daily horoscope dainik rashifal 12 february 2024 today horoscope aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 12 February 2024: मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, जानें बाकी राशियों

jeevanjali Published by: निधि Updated Sun, 11 Feb 2024 11:28 AM IST
सार

Aaj Ka Rashifal 12 February 2024: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। 

आज का राशिफल 12 फरवरी 2024
आज का राशिफल 12 फरवरी 2024- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 12 February 2024: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज का राशिफल आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल बताता है। जानिए  सभी राशियों का राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj ka Love Rashifal 13 February 2024: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Aaj Ka Rashifal 13 February 2024: सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों के बड़े लक्ष्य पूरे होंगे, जानें सभी राशियों

विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 13 February 2024: मंगलवार पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ki Tithi 13 February 2024: जानिए क्या है आज की तिथि, त्योहार, वार और नक्षत्र
 

मेष राशि: आज का राशिफल

Aries Daily Horoscope :आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप वरिष्ठों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे और आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाएं आज फलीभूत होंगी, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। निजी मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आपको अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रहें। आपको अपने खर्चों को लेकर एक बजट बनाना होगा, तभी आप अपने खर्चों को सीमित कर पाएंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हैं तो अपनी बात लोगों के सामने जरूर रखें। 

वृषभ राशिः आज का राशिफल

Taurus Daily Horoscope: राजनीति में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। अगर आप कोई अच्छी खबर सुनते हैं तो उसे तुरंत फॉरवर्ड न करें। परिवार के किसी सदस्य को पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य रखना होगा और अपने आसपास रहने वाले शत्रुओं से सावधान रहना होगा। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में आप सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ योजनाएं बनाकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा।
 

मिथुन राशि : आज का राशिफल

Gemini  Daily Horoscope :आज का दिन आपके लिए कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचने का रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं की तैयारी में कड़ी मेहनत करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी प्रसिद्धि और यश में भी वृद्धि होगी और आपको अपना कोई भी काम किसी दूसरे को नहीं सौंपना चाहिए, अन्यथा उस काम को पूरा करने में आपको दिक्कतें आएंगी। आप अपने माता-पिता से किसी पारिवारिक समस्या के बारे में बात कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य आपको मिलता नजर आ रहा है। 
 

कर्क राशि: आज का राशिफल

बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों की एक सूची बनाकर उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए। आपको अपनी दिनचर्या बनाए रखनी चाहिए और अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। आप अपने आसपास रहने वाले लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। 
 

सिंह राशि: आज का राशिफल

Leo Love Horoscope:आज का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको एक नई पहचान की जरूरत है. आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और बिजनेस से जुड़े कार्यों में तेजी दिखानी होगी। कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क से काम करेंगे और कोई भी काम समय से पहले पूरा कर लेंगे। आज आपकी माता को पैरों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आपको अपने बच्चों से किया कोई वादा पूरा करना होगा। कुछ देर दोस्तों के साथ मुलाकात से आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। लेन-देन से जुड़े मामलों में अपने आँख-कान खुले रखें।
 

कन्या राशि: आज का राशिफल

Virgo Daily Horoscope:आज का दिन आपके लिए धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने का रहेगा। अति उत्साह में कोई भी कार्य न करें। आप अपनी कलात्मक कुशलता से अपनी जगह बनाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा और नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए. कारोबार से जुड़ी आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जिसके कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। काम में व्यस्त रहने के कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।
 

तुला राशिः आज का राशिफल

Libra Daily Horoscope आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में आप बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ेंगे। किसी यात्रा पर जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने विरोधियों से कुछ भी कहने में बहुत सतर्क रहें। आज आपका कोई काम आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई को लेकर अपने सीनियर्स से बात करनी होगी। आपके परिवार में चल रही कलह दूर होगी। आपको किसी भी बाहरी व्यक्ति को कुछ भी नहीं बताना चाहिए, अन्यथा वह इसका फायदा उठा सकता है।

 

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

Scorpio Daily Horoscope :आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचने का होगा। पारिवारिक मामलों पर आप पूरा ध्यान देंगे। भौतिक मामलों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। अपने काम में ढिलाई न बरतें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपको किसी भी काम को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए, नहीं तो उसे पूरा करने में दिक्कत आएगी। आपके अंदर आपसी सहयोग की भावना रहेगी। आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे, जिसके लिए आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। किसी भी बात को लेकर अहंकार दिखाने से आपको बचना होगा। आज पैरों में दर्द जैसी कोई समस्या हो सकती है।
 

धनु राशिः आज का राशिफल

Sagittarius Daily Horoscope : सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान सामाजिक गतिविधियों पर रहेगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको अपने किसी मित्र की बातों में आने से बचना होगा। महत्वपूर्ण मामलों में आज गति आएगी। अपने कार्यों को लेकर आलस्य न करें, अन्यथा उन्हें पूरा करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और कार्यक्षेत्र में आपको किसी विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 

मकर राशिः आज का राशिफल

Capricon Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको धर्मार्थ गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप अपने खान-पान की आदतों और जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। बच्चों को संस्कार और परंपरा सिखाएंगे। अविवाहित लोगों के जीवन में आज किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करना होगा, तभी आप पेट संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ने से आपकी खुशी की कोई सीमा नहीं रहेगी और आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। आपके व्यक्तिगत प्रयास आज रंग लाएंगे।
 

कुंभ राशिः आज का राशिफल

Aquarius Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए बेहद फलदायी रहने वाला है। आप किसी शुभ एवं मांगलिक आयोजन में भाग लेंगे। आपको एक के बाद एक अच्छी ख़बरें सुनने को मिलती रहेंगी। दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा है। जब आपके दिल की इच्छा पूरी होगी तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में कुछ मामलों में आपको समझौता करना पड़ सकता है। आपका बॉस आप पर ज़िम्मेदारियों का बोझ डालेगा, जिससे आपको डरने की ज़रूरत नहीं है।
 

मीन राशिः आज का राशिफल

Pisces Daily Horoscope :  आज का दिन आपके लिए दान-पुण्य के कार्यों में जुड़कर नाम कमाने का होगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही दरार को दूर करके आप अपने रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आप किसी भी कार्य में नियम-कायदों का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको कार्यस्थल पर किसी भी बहस में शामिल नहीं होना चाहिए और अपने परिवार के किसी भी सदस्य से ऐसी कोई बात नहीं कहनी चाहिए जो उन्हें बुरी लगे। आप निवेश संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें, नहीं तो ये बाद में आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। आपका पूरा ध्यान प्रतिस्पर्धा पर रहेगा। आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करना होगा।
विज्ञापन