विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  capricorn weekly horoscope 10 to 16 june 2024 makar saptahik rashifal

Capricorn Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: जानिए मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 08 Jun 2024 03:30 PM IST
सार

Capricorn Weekly Horoscope 10 to 16 June  2024: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छा सप्ताह रहने वाला है। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह के संदर्भ में बातचीत आगे बढ़ सकती है।  आपके मन में सकारात्मक भावना उत्पन्न होगी।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Makar Saptahik Rashifal 10 to 16 June  2024: मकर सप्ताहिक राशिफल


Capricorn Weekly Horoscope 10 to 16 June  2024: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छा सप्ताह रहने वाला है। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह के संदर्भ में बातचीत आगे बढ़ सकती है।  आपके मन में सकारात्मक भावना उत्पन्न होगी। अपने पराक्रम से पिछली समस्याओं को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी पारिवारिक उन्नति के लिए अच्छा प्रयास करेंगे। मांगलिक एवं धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। वाणी पर संयम रखना होगा। अपने भाई बहनों के साथ खुशी-खुशी समय व्यतीत होगा। उनसे लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखे। नकारात्मक भावनाओं को न आने दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के अंत में संपत्ति खरीद सकते हैं। मित्रों का सहयोग होने की संभावना ही दिखाई दे रही है। माता-पिता का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अगर विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगा रहेगा। आपको सफलताएं भी प्राप्त होगी। लेकिन आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा जिसके कारण बीच-बीच में आपको तकलीफें भी आ सकती है। मकर राशि के जातकों के प्रेम संबंधों की दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपके प्रेम प्रसंग में आपको अच्छा व्यवहार बनाए रखना होगा। अपने प्रेमी की भावनाओं को समझ कर चलना होगा।

विज्ञापन


अपने प्रेमी की भावनाओं को सम्मान करना होगा। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. ऐसा भी हो सकता है कि आपकी कोई महिला मित्र आपको प्रेम का प्रस्ताव दे दे। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह संतान पक्ष की दृष्टिकोण से बहुत अच्छी चीज होने वाली है। आपकी संतान को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी संतान शिक्षा की गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। आपकी संतान आपके साथ एक भावनात्मक सहयोग बनाकर चलने वाली है। विरोधियों के साथ आपको शत्रुता बिल्कुल भी मोल नहीं लेनी चाहिए। इस सप्ताह आपके शत्रु प्रभावी रहेंगे। इसलिए आप अपने मान सम्मान के प्रति सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा। अगर आपके वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ गड़बड़ी दिखाई दे रही है।

जीवनसाथी के साथ आपकी चीजों को लेकर आपको मतभेद हो सकता है। इसलिए आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। इसके अलावा आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर धार्मिक कार्यों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा में शामिल हो सकते हैं या फिर आप अपने मित्रों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर के जा सकते हैं। मकर राशि के ऐसे जातक जो खुद का व्यापार कर रहे हैं उनके लिए परिस्थिति बहुत अच्छी हैं। अगर आप अपनी कंपनी में निवेश लाना चाहते हैं या अपनी कंपनी में नया फर्नीचर लगवाना चाहते हैं अपनी कंपनी में नए लोगों की भर्ती करना चाहते हैं तो आपके लिए स्थितियां बहुत अच्छी रहेगी। अगर आपके कार्यस्थल के दृष्टिकोण से देखें तो नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप काफी समय से कोई अच्छी और बड़ी नौकरी देख रहे थे तो आपको नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है। आपके सीनियर खुश रहेंगे। कार्य स्थल पर आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा।

 
विज्ञापन