विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  cancer weekly horoscope 10 to 16 june 2024 kark saptahik rashifal

Cancer Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: जानिए कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 08 Jun 2024 03:31 PM IST
सार

Cancer Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई चुनौतियां लेकर के आने वाला है और इस सप्ताह आपको काफी कुछ सीखने को प्राप्त होगा।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Kark Saptahik Rashifal 10 to 16 June 2024: कर्क साप्ताहिक राशिफल 


Cancer Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई चुनौतियां लेकर के आने वाला है और इस सप्ताह आपको काफी कुछ सीखने को प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि आपके कार्यों में कुछ अड़चन आ सकती है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति आपको विशेष सावधानी रखनी चाहिए। आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आवश्यकता के अनुसार आपको धन प्राप्त होता रहेगा। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सामान्य सुधार होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। पारिवारिक और धन संबंधी मामलों में इस सप्ताह आप बहुत अधिक रुचि लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। किसी से भी किसी भी प्रकार के कड़वे वचन ना कहे। किसी के बहकावे में ना आए। सामाजिक कार्यों में आप सहयोग कर सकते हैं। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों का पारिवारिक खर्च अधिक बढ़ सकता है। भौतिक सुख संसाधनों पर आपका पैसा खर्च हो सकता है। कर्क राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि इस सप्ताह वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखें। खाने-पीने के मामले में आपको परहेज करना होगा। अपने धैर्य और साहस से कार्यक्षेत्र में सुधार करने में आप सफल होंगे। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। अगर आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं या कोई पुरानी संपत्ति बेचना चाहते हैं तो इस सप्ताह योग बने हुए हैं।

इस सप्ताह के मध्य में आप कोई नया मकान भी खरीद सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंधों की बात करें तो इस सप्ताह माता-पिता के साथ अच्छा सम्बन्ध बना रहेगा। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुरुआत में बहुत अधिक शुभ फलदायक रहेगा। आपको अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे। किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू का कॉल भी आ सकता है। कर्क राशि के जातक उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं।
विज्ञापन




अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो प्रेम संबंधों में इस सप्ताह परिस्थिति अनुकूल दिखाई दे रही है। हालांकि आपको अपने प्रेमी के प्रति थोड़ा और विश्वास दिखाना होगा। आप अपने प्रेमी को कहीं बाहर घूमने के लिए लेकर के जा सकते हैं। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको अपनी संतान के साथ तालमेल बनाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। आपकी संतान आपसे बहुत प्रेम करती है इसलिए आपको संतान की भावनाओं को समझ कर आगे चलना होगा। आपकी संतान अगर विदेश जाना चाहती है तो इस सप्ताह उसकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से देखें तो ऐसे जातक जो व्यापार करते हैं उनके लिए परिस्थितिअनुकूल दिखाई दे रही हैं।

अगर आप अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहते हैं या आप कंपनी में निवेश लाना चाहते हैं तो इस सप्ताह के मध्य तक आपका काम हो सकता है। आपको अपने कर्मचारियों के साथ अच्छा बर्ताव करना चाहिए जिससे आने वाले समय में आपकी कंपनी का प्रोडक्शन अच्छा रहेगा। अगर आप कार्यस्थल के दृष्टिकोण से देखें तो कर्क राशि के जातक जो नौकरी करते हैं उनके लिए परिस्थिति अनुकूल बनने जा रही है। सप्ताह के मध्य तक आपके कार्य स्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। आप एक लीडर की भांति अपने कार्य को संपादित करेंगे। विदेशी संबंधों से इस सप्ताह आपको अच्छा फायदा होगा। आपको अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके गुरु की कृपा आपको प्राप्त होगी। आपके परिवार में सुंदरकांड का पाठ का आयोजन भी किया जा सकता है। साधु संतों के आगमन से आपके घर का माहौल बेहद पवित्र और अच्छा होने वाला है।
विज्ञापन