विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  aries weekly horoscope 10 to 16 june 2024 mesh saptahik rashifal

Aries Weekly Horoscope 10 to 16 june 2024: जानिए मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 08 Jun 2024 03:31 PM IST
सार

Aries Weekly Horoscope  10 to 16 june 2024: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ बाधाओं और संघर्षों के पश्चात इस सप्ताह के अंत में आपके रुके हुए कार्य बनने की पूर्ण संभावनाएं दिखाई दे रही है।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Mesh Saptahik Rashifal 10 to 16 june 2024: मेष साप्ताहिक राशिफल 

Aries Weekly Horoscope  10 to 16 june 2024: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ बाधाओं और संघर्षों के पश्चात इस सप्ताह के अंत में आपके रुके हुए कार्य बनने की पूर्ण संभावनाएं दिखाई दे रही है। मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छी सफलताएं लेकर के भी आएगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र की तरफ भी ध्यान देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की भौतिक सुख संसाधनों के प्रति मन में लालसा बढ़ने वाली है। ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है की इस सप्ताह मेष राशि के जातक छोटी यात्राओं पर भी जा सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने आर्थिक पक्ष का ध्यान रखें और अनावश्यक धन खर्च से बचना चाहिए। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी चाहिए। सप्ताह के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई दे रहा है। 


आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके घर में कोई मांगलिक और धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। मेष राशि के जातकों के ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि आपके भाई बहनों का व्यवहार इस सप्ताह आपका सहयोग करने वाला रहेगा और आपका बुद्धि बल भी बढ़ने वाला है। अगर आप संपत्ति को खरीदना चाहते हैं या अपनी किसी संपत्ति को बेचना चाहते हैं तो इस संबंध में आपको सावधानी रखनी चाहिए। इस दिशा में आप कोई बड़ा कदम ना उठाएं।माता-पिता के साथ इस सप्ताह कुछ मतभेद उभर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन




अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। दोनों के परस्पर सुख सहयोग में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आप और आपकी संतान के प्रति ग्रह नक्षत्र की चाल अनुकूल बनी हुई है। संतान पक्ष की ओर से आपको संतुष्टि बनी रहेगी। 


कोर्ट कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिस्थितियों आपके लिए बनने जा रही हैं। अगर वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आप अपनी पत्नी के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करने वाले है। पूजा पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में आपका मन लगने वाला है। अगर आपके व्यावसायिक दृष्टिकोण से देखें तो व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति दिखाई दे रही है। अगर आपके कार्य स्थल के दृष्टिकोण से देखें तो ऐसे जातक जो नौकरी करते हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपका परिश्रम बढ़ सकता है। आने वाले समय में आपको कार्य के सिलसिले में विदेश भी भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन