विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  aquarius weekly horoscope 10 to 16 june 2024 kumbh saptahik rashifal

Aquarius Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: जानिए कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 08 Jun 2024 03:30 PM IST
सार

Aquarius Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ और सुख शांति का रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ सकारात्मक परिस्थिति बनने वाली है। किसी से भी अधिक बहस ना करें। अपने कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान दें।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Kumbh Saptahik Rashifal 10 to 16 June 2024: कुंभ सप्ताहिक राशिफल


Aquarius Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ और सुख शांति का रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ सकारात्मक परिस्थिति बनने वाली है। किसी से भी अधिक बहस ना करें। अपने कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान दें। इस सप्ताह मित्रों और सगे संबंधियों के साथ साझेदारी में कोई व्यवसाय ना करें। मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। दुविधा पूर्ण स्थिति से बचिए। अपने ऊपर पूर्ण विश्वास करिए। परिवार में सुख और सौभाग्य की कमी हो सकती है। आमदनी के साथ खर्चा भी अधिक होगा। शारीरिक और मानसिक व्याधियों से बचने का उपाय करिए। सोच विचार कर ही वाणी का प्रयोग करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने आप में विश्वास को बनाए रखिए और अपने भाई बहनों से इस सप्ताह आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। भूमि भवन गाड़ी आदि खरीदने के योग तो दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस दिशा में जल्दबाजी में आपको कोई भी निर्णय नहीं लेना है। सोच विचार करके संपत्ति का क्रय विक्रय आदि करें। माता-पिता के स्वास्थ्य के संबंध में कुछ परेशानी हो सकती है। समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति अगर आप प्रयासरत रहेंगे तो आपको अच्छा लाभ होगा। अगर छात्र वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो छात्रों को अपने अध्ययन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन पढ़ाई लिखाई के अलावा दूसरी चीजों में जा रहा है इसलिए आपको अपने गुरुओं की बात माननी चाहिए।

विज्ञापन


अगर आप रिसर्च जैसे कामों में जुड़े हुए हैं या विदेश जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है।  अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके प्रेम संबंधों में अड़चनें आएंगी इसलिए आपको लोगों की बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखिए। अपने प्रेमी को कहीं बाहर घूमने लेकर के भी जा सकते हैं। अगर संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी संतान के साथ कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष पर आपका खर्च हो सकता है। संतान पक्ष के स्वास्थ्य को लेकर के भी आपको चिंता हो सकती है।

शत्रु पक्ष से इस सप्ताह आपको किसी भी प्रकार की हानि होने की संभावना नहीं है। आप अपने शत्रुओं का नाश करने में समर्थ होंगे। अगर वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी के मध्य एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास बना रहेगा। आप अपनी पत्नी के साथ साझेदारी में कोई नया काम अगर शुरू करना चाहते हैं तो वह हो सकता है। अगर आप अगर आप व्यापार करते हैं और अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं तो इस सप्ताह ग्रह नक्षत्र की स्थिति आपके अनुकूल बनी हुई है। इसलिए आपको अपने व्यापार का विस्तार करने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यस्थल के दृष्टिकोण से देखें तो कार्य स्थल पर परिस्थिति आपके प्रतिकूल हैं। आपके शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का पूरा प्रयास करना चाह रहे हैं हालांकि आपके सहकर्मी आपका सहयोग करने वाले होंगे।
विज्ञापन