विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  aaj ka rashifal 9 june 2024 today horoscope daily horoscope for all zodiac sign

Aaj Ka Rashifal 09 June 2024: मेष समेत इन तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन , पढ़ें दैनिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 08 Jun 2024 12:28 PM IST
सार

Aaj Ka Rashifal 09 June 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 

Aaj Ka Rashifal 09 June 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

Aaj Ka Love Rashifal 09 June 2024: आज कहीं बाहर जानें का बनेगा प्लान, पढ़िए लव राशिफल
Aaj Ka Panchang 09 June 2024: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ki Tithi 09 June 2024: जानिए क्या है आज की तिथि, त्योहार, वार और नक्षत्र

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

मेष राशि: आज का दैनिक राशिफल

Aries Today Horoscope:  आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपके अंदर जो अतिरिक्त ऊर्जा है, उसे आपको सही काम में लगाना चाहिए, नहीं तो वह बर्बाद हो सकती है। यदि किसी बात को लेकर पारिवारिक रिश्तों में दरार थी, तो वह आज सुलझ जाएगी।

 

आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृषभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Taurus Today Horoscope:  आज का दिन आपकी आमदनी में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है और आप बिजनेस में कुछ नए उपकरण भी शामिल कर सकते हैं। अगर आपने किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ली तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं और रचनात्मक कार्यों से जुड़कर आज आप अच्छा नाम कमाएंगे।

 

विज्ञापन
आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

मिथुन राशि: आज का दैनिक राशिफल

Gemini Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। अगर परिवार का कोई सदस्य आपको संपत्ति संबंधी सलाह देता है तो आपको उस पर काफी सोच-विचारकर ही अमल करना चाहिए। परिवार में माता से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। यदि आपके आस-पड़ोस में विवाद की स्थिति बनती है तो आप उसमें न पड़ें और नया वाहन खरीदने का आपका सपना पूरा हो सकता है।

 

आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

कर्क राशि: आज का दैनिक राशिफल

Cancer Today Horoscope:  आज का दिन आपके लिए अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने का रहेगा। आज कुछ काम पूरा न होने से आपको परेशानी होगी, जिससे तनाव रहेगा। आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहेगा, जिसे देखकर परिवार के लोग भी आपसे नाराज होंगे, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज घर से दूर नौकरी मिल सकती है।

 

आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

सिंह राशि: आज का दैनिक राशिफल

Leo Today Horoscope: पारिवारिक जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। किसी अनावश्यक चिंता के कारण आपको परेशानी होगी और आप कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी पर काफी पैसा भी खर्च करेंगे। आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपके पिता को नेत्र संबंधी कोई समस्या होने से आप चिंतित रहेंगे, लेकिन किसी से पैसा उधार न लें, अन्यथा चुकाना मुश्किल हो जाएगा।

 

आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

कन्या राशि: आज का दैनिक राशिफल

Virgo Today Horoscope:आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायक रहने वाला है। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज दूर हो जाएगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मौज-मस्ती भरे पल बिताएंगे। आज किसी काम की पहल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी। अगर आप अपनी पैसों से जुड़ी समस्या को लेकर परेशान थे तो आज आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा।

 

आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

तुला राशिः आज का दैनिक राशिफल

Libra Today Horoscope:  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से आप बेहद खुश होंगे। आपको अपनी बेकार आदतों पर लगाम लगानी होगी और परिवार वालों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

 

आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृश्चिक राशिः आज का दैनिक राशिफल

Scorpio Today Horoscope:  आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। कुछ काम पूरे न होने से आपको परेशानी हो सकती है। व्यापार में आपको उम्मीद के मुताबिक पैसा नहीं मिलने से आप परेशान रहेंगे और आज आपको परिवार के किसी सदस्य से अपने मन की कोई बात बताने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर कोई शत्रु आपको अपमानित कर सकता है। आज किसी बात को लेकर आपकी अपनी मां से बहस हो सकती है.

 

आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

धनु राशिः आज का दैनिक राशिफल

 Sagittarius Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उसमें अपने कीमती सामान का खास ख्याल रखें। आपको आर्थिक नुकसान के भी योग नजर आ रहे हैं, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति से साझा न करें। मनोरंजन कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

मकर राशिः आज का दैनिक राशिफल

Capricon Today Horoscope:  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपको अपने काम के प्रति सावधान रहना चाहिए। आपका खुद पर विश्वास आपको सफलता दिला सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने पार्टनर के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत रहेगा।

 

आज का राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

कुंभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Aquarius Today Horoscope:  स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए नरम रहने वाला है। अगर आप बहुत सोच-विचार कर किसी योजना में अपना पैसा निवेश करेंगे तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको अपने करीबियों और रिश्तेदारों के घर जाना पड़ सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने परिवार वालों से बात कर सकते हैं।

 

आज का  राशिफल
आज का राशिफल- फोटो : jeevanjali

मीन राशिः आज का दैनिक राशिफल

Pisces Today Horoscope: पैसों से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रेमी के साथ अकेले में कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में चल रही रुकावटें दूर होंगी और उनका पढ़ाई में खूब मन लगेगा, जिससे वे परीक्षा में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे।

विज्ञापन