विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  aaj ka rashifal 10 may 2024 today horoscope daily horoscope for all zodiac sign

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024: इन राशि वालों को सेहत का रखना होगा खास ख्याल, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Fri, 10 May 2024 08:18 AM IST
सार

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

मेष राशि: आज का दैनिक राशिफल

Aries Today Horoscope: भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। आपकी अच्छी जीवनशैली को देखकर आपके सहकर्मी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, इससे डरने की जरूरत नहीं है। आप किसी पूजा या धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अगर आपने कहीं नौकरी के लिए आवेदन किया था तो वहां से आपको कॉल आ सकती है। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा।

Aaj Ka Love Rashifal 11 May 2024: इन राशि वालों को जीवनसाथी से मिलेगा भरपूर प्यार, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 May 2024: इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Panchang 11 May 2024: जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ki Tithi 11 May 2024: जानिए क्या है आज की तिथि, त्योहार, वार और नक्षत्र

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

वृषभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Taurus Today Horoscope: आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। किसी के कहने पर कोई बड़ा निवेश न करें। बिजनेस में कोई भी जोखिम लेने से बचें। अगर आप किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही दें, अन्यथा पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिल सकती है, जिसकी आपको इच्छा भी नहीं थी। आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक लेना होगा, नहीं तो परेशानी खड़ी हो सकती है। आपके विरोधी आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, सावधान रहें।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

मिथुन: आज का दैनिक राशिफल

Gemini Today Horoscope: आज आप अपना महत्वपूर्ण काम पूरा कर लेंगे। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आपको अपने बच्चे पर कड़ी नजर रखनी होगी, तभी वह अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएगा। आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा. यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

कर्क राशि: आज का दैनिक राशिफल

Cancer Today Horoscope : कानूनी मामलों को लेकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नई नौकरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने-पीने का सामान ला सकते हैं। आज आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, ज्यादा तला-भुना खाना पेट संबंधी परेशानी का कारण बन सकता है। अपने आसपास रहने वाले शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यस्थल पर किसी गलती के कारण आपके सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

सिंह राशि: आज का दैनिक राशिफल

Leo Today Horoscope: आज कोई भी कार्य सोच-विचारकर ही करें। अपने काम पर ध्यान दें और आगे बढ़ें। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। लंबे समय बाद अपने दोस्त से मिलकर आप बेहद खुश होंगे। यदि कार्यस्थल पर आपसे कोई गलती हो जाए तो उसे सुधारने का प्रयास करें। आपका जीवनसाथी आपसे किसी चीज़ की फरमाइश कर सकता है, जिसे आप ज़रूर पूरा करेंगे। आप मां को मायके पक्ष के लोगों से मिलवाने ले जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

कन्या राशि: आज का दैनिक राशिफल

Virgo Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए अत्यंत फलदायी रहने वाला है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने काम से खुश हो सकते हैं और उन्हें पदोन्नति मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको अपने किसी रिश्तेदार को पैसा उधार देने से बचना होगा। अगर कोई बीमारी आपको लंबे समय से परेशान कर रही है तो आपको उसमें ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए, नहीं तो बीमारी बढ़ सकती है।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

तुला राशिः आज का दैनिक राशिफल

Libra Today Horoscope: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सम्मान मिल सकता है। परिवार में किसी छोटे उत्सव का आयोजन हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिसे परिजनों से तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई छोटा सा काम शुरू कर सकते हैं। आपको दूर रहने वाले परिवार के किसी सदस्य के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। कुछ कार्यों में आप मनमाने ढंग से काम करेंगे, जिससे परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

वृश्चिक राशिः आज का दैनिक राशिफल

Scorpio Today Horoscope: धन संबंधी मामलों के लिए दिन अच्छा है। अगर आप कोई नई संपत्ति खरीद रहे हैं तो इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। आज आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को किसी पुराने निवेश से दोगुना मुनाफा होगा। आपको अपने आसपास रहने वाले शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। व्यवसाय में आपकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

धनु राशिः आज का दैनिक राशिफल

Sagittarius Today Horoscope:कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।  आपको अपने से ज्यादा दूसरे काम की चिंता सताएगी। राजनीति में कार्यरत लोगों के काम की प्रशंसा होगी। उन्हें किसी अच्छे पद की को प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो इस कारण आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। जो जातक कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर रहे थे, उन्हें वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

मकर राशिः आज का दैनिक राशिफल

Capricon Today Horoscope: मीन राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, क्योंकि उन्हें अपनी योजनाओं से मन मुताबिक लाभ न मिलने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में  किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आपको  संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी अपने भाई बहनों से चल रही अनबन दूर होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

कुंभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Aquarius Today Horoscope:आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

मीन राशिः आज का दैनिक राशिफल

Pisces Today Horoscope:आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। घर में आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। मित्रों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने के प्लानिंग कर सकते हैं। आप तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके भाई या बहन को आपका कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोल मोल कर बोले।

विज्ञापन