विज्ञापन
Home  astrology  holi 2024 chandra grahan on 25 march chandra grahan 2024 the first lunar eclipse on holi good for these zodiac

Chandra Grahan 2024: होली पर लगेगा साल 2024 का पहला ग्रहण,इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

jeevanjali Published by: निधि Updated Mon, 12 Feb 2024 03:57 PM IST
सार

Chandra Grahan 2024: इस साल होली के दिन यानी 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे शुरू होगा। इसकी समाप्ति दोपहर 03:02 बजे होगी. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

चंद्र ग्रहण 2024
चंद्र ग्रहण 2024- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Chandra Grahan 2024: इस साल होली के दिन यानी 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे शुरू होगा। इसकी समाप्ति दोपहर 03:02 बजे होगी. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. लेकिन शास्त्रों में कहा गया है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर जरूर पड़ता है। कुछ राशियों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव तो कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में आइए आपको उन भाग्यशाली राशियों के बारे में बताते हैं जिनके लिए होली पर चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा...
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष राशि 

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष राशि वाले लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी और आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस समय आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बनाए रखने में भी सफल रहेंगे।


कर्क राशि

होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। अगर आप लंबे समय से कोई वाहन या संपत्ति खरीदने की सोच रहे थे तो इस समय खरीद सकते हैं। चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप धन संचय करने में भी सफल रहेंगे।
विज्ञापन


कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नये अवसर मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस अवधि में आपको साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन