विज्ञापन
Home  astrology  guru uday 2024 dev guru jupiter is rising on june 6 these 3 zodiac signs will get big benefits

Guru Uday 2024: 6 जून को उदय हो रहे हैं देव गुरु बृहस्पति, इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Tue, 21 May 2024 04:17 PM IST
सार

Guru Uday 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह के अस्त और उदय होने का पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। देव गुरु बृहस्पति अब 6 जून को उदय होने जा रहे है।

Guru Uday 2024
Guru Uday 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Guru Uday 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह के अस्त और उदय होने का पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। देव गुरु बृहस्पति अब 6 जून को उदय होने जा रहे है। गुरु ज्योतिष से जीव कारक है और उनके बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस संसार के लिए बृहस्पति जीव के कारक हैं। बृहस्पति के कारण ही वनस्पतियों में औषधीय गुण आते हैं। फलित ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को संतान, विद्या, ब्रह्म तत्व के कार्य, राजनीति, कूटनीति, सिंहासन, सोना, शेयर मार्केट जैसी चीजों का कारक माना गया है। गुरु के उदय होने से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे और सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा लेकिन 3 राशि ऐसी है जिन्हे अच्छा फायदा होगा।आइये जानते है कि वह 3 राशि कौन कौन सी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Uday 2024
Guru Uday 2024- फोटो : JEEVANJALI

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति का उदय आपके प्रथम भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम, सप्तम और भाग्य स्थान पर होगी। देवगुरु बृहस्पति का यह उदय वृषभ राशि के जातकों के लिए उनके मन की सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला होगा। इस समय आप अपने जीवन में सभी लाभों को प्राप्त करेंगे। आपके कार्यस्थल पर आपको प्रमोशन प्राप्त होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।  उच्च अध्ययन के लिए आप विदेश जा सकते हैं। अगर आप कर्मकांड और ज्योतिष से जुड़े हैं तो आपको अत्यधिक प्रसिद्धि प्राप्त होगी। देवगुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में उदय होने से आपके वैवाहिक जीवन में आपको अत्यधिक सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य उत्तम रहेगा और आपके पिता और गुरुओं से आपको समुचित सहयोग प्राप्त होगा।
Guru Uday 2024
Guru Uday 2024- फोटो : JEEVANJALI

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति चतुर्थ और सप्तम यानी कि दो केंद्र भाव के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति का उदय आपके भाग्य स्थान में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के धर्म,  उसकी धार्मिक प्रवृत्ति और गुरुओं का विचार किया जाता है। देवगुरु बृहस्पति इस भाव में विराजमान होकर आपके प्रथम भाव, तृतीय भाव और पंचम भाव पर दृष्टिपात कर रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति का यह उदय कन्या राशि के जातकों के जीवन में खुशियां और प्रसन्नता लेकर के आने वाला है। आपके परिवार और समाज में आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। आपको देवताओं और अपने गुरुओं का सहयोग पूर्णतया प्राप्त होगा। इसके अलावा भाई बहनों के साथ संबंधों में जो मनमुटाव चल आ रहे थे वह अब नष्ट हो जाएंगे।  आपकी यात्राओं से आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। आपका कम्युनिकेशन बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप शिक्षक हैं या सरकारी नौकरी कर रहे हैं या किसी के राजनीतिक सलाहकार हैं तो आपको सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। कन्या राशि के जातकों को बृहस्पति के उदय के प्रभाव से शेयर मार्केट से भी अच्छी सफलताएं प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। छात्र वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Guru Uday 2024
Guru Uday 2024- फोटो : JEEVANJALI

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति तृतीय और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति का उदय आपके पंचम स्थान में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की शिक्षा, बुद्धि, प्रेम और संतान के सुख का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बृहस्पति की दृष्टि आपके भाग्य भाव, लाभ स्थान और प्रथम स्थान पर होगी। देवगुरु बृहस्पति के उदय से आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। इसके अलावा जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा है उनके विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप अपनी संतान को पढ़ाई और अध्ययन के लिए विदेश भेजना चाहते हैं तो देवगुरु बृहस्पति के इस उदय से आपका यह सपना पूरा हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति के उदय से आपके पिता के व्यवसाय में बहुत अच्छी वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस समय आपके मित्र आपके सहायक होंगे और आपके कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। आपका पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके घर में मांगलिक आयोजन होंगे और परिवार के सदस्यों की सेहत भी बहुत अच्छी रहेगी। आप परिवार के लोगों पर धन खर्च करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन