विज्ञापन
Home  astrology  guru gochar 2024 devguru jupiter will transit in taurus from may 1 these zodiac signs will benefit 2024 03 28

Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति 1 मई से वृषभ राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों को जमकर होगा धन लाभ

jeevanjali Published by: निधि Updated Thu, 28 Mar 2024 06:21 PM IST
सार

 Budh Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं। इस संसार के लिए बृहस्पति जीव के कारक हैं। बृहस्पति के कारण ही वनस्पतियों में औषधीय गुण आते हैं।

 Budh Rashi Parivartan 2024:बुध राशि परिवर्तन 2024
 Budh Rashi Parivartan 2024:बुध राशि परिवर्तन 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

 Budh Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं। इस संसार के लिए बृहस्पति जीव के कारक हैं। बृहस्पति के कारण ही वनस्पतियों में औषधीय गुण आते हैं। देवगुरु बृहस्पति लगभग 1 साल बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं जिसके कारण इस पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्यों पर उसका समुचित प्रभाव पड़ता है। फलित ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को संतान, विद्या, ब्रह्म तत्व के कार्य, राजनीति, कूटनीति, सिंहासन, सोना, शेयर मार्केट जैसी चीजों का कारक माना गया है। 1 मई को देवगुरु बृहस्पति जब वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो सभी 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें बृहस्पति के इस गोचर का बहुत अच्छा फायदा प्राप्त होने वाला है। तो आईए जानते हैं कि वह तीन राशियां कौन-कौन सी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके प्रथम भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम, सप्तम और भाग्य स्थान पर होगी। देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए उनके मन की सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला होगा। इस समय आप अपने जीवन में सभी लाभों को प्राप्त करेंगे। आपके कार्यस्थल पर आपको प्रमोशन प्राप्त होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।  उच्च अध्ययन के लिए आप विदेश जा सकते हैं। अगर आप कर्मकांड और ज्योतिष से जुड़े हैं तो आपको अत्यधिक प्रसिद्धि प्राप्त होगी। देवगुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में गोचर करने से आपके वैवाहिक जीवन में आपको अत्यधिक सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य उत्तम रहेगा और आपके पिता और गुरुओं से आपको समुचित सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति चतुर्थ और सप्तम यानी कि दो केंद्र भाव के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके भाग्य स्थान में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के धर्म,  उसकी धार्मिक प्रवृत्ति और गुरुओं का विचार किया जाता है। देवगुरु बृहस्पति इस भाव में विराजमान होकर आपके प्रथम भाव, तृतीय भाव और पंचम भाव पर दृष्टिपात कर रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर कन्या राशि के जातकों के जीवन में खुशियां और प्रसन्नता लेकर के आने वाला है। इस राशि परिवर्तन के कारण आपके परिवार और समाज में आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। आपको देवताओं और अपने गुरुओं का सहयोग पूर्णतया प्राप्त होगा। इसके अलावा भाई बहनों के साथ संबंधों में जो मनमुटाव चल आ रहे थे वह अब नष्ट हो जाएंगे।  आपकी यात्राओं से आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। आपका कम्युनिकेशन बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप शिक्षक हैं या सरकारी नौकरी कर रहे हैं या किसी के राजनीतिक सलाहकार हैं तो आपको सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। कन्या राशि के जातकों को बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से शेयर मार्केट से भी अच्छी सफलताएं प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। छात्र वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति तृतीय और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके पंचम स्थान में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की शिक्षा, बुद्धि, प्रेम और संतान के सुख का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बृहस्पति की दृष्टि आपके भाग्य भाव, लाभ स्थान और प्रथम स्थान पर होगी। देवगुरु बृहस्पति के इस इस गोचर से आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। इसके अलावा जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा है उनके विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप अपनी संतान को पढ़ाई और अध्ययन के लिए विदेश भेजना चाहते हैं तो देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर से आपका यह सपना पूरा हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से आपके पिता के व्यवसाय में बहुत अच्छी वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस समय आपके मित्र आपके सहायक होंगे और आपके कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। आपका पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके घर में मांगलिक आयोजन होंगे और परिवार के सदस्यों की सेहत भी बहुत अच्छी रहेगी। आप परिवार के लोगों पर धन खर्च करने में सक्षम होंगे।

 
विज्ञापन