विज्ञापन
Home  astrology  gemstones wear gemstone according to your zodiac sign you will get benefits

Gemstones: अपनी राशि अनुसार धारण करें रत्न का धारण, मिलेगा लाभ

jeevanjali Published by: कोमल Updated Sun, 05 May 2024 05:54 PM IST
सार

Gemstones: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की कुंडली में 12 घर, नवग्रह और 12 राशियां मिलकर यह निर्धारित करती हैं कि व्यक्ति के जीवन में किस तरह की स्थिति उत्पन्न होगी।

रत्न
रत्न- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Gemstones: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की कुंडली में 12 घर, नवग्रह और 12 राशियां मिलकर यह निर्धारित करती हैं कि व्यक्ति के जीवन में किस तरह की स्थिति उत्पन्न होगी। लोगों को उनकी कुंडली के अनुसार ग्रहों की स्थिति के अनुसार उपाय बताए जाते हैं। ऐसे में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही रत्न धारण करने का भी नियम है। हर ग्रह के अपने रत्न और उपरत्न होते हैं। कई ग्रहों के रत्न महंगे होते हैं। ऐसे में इनके अर्द्ध-कीमती रत्नों को धारण करने का भी नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि के अनुसार रत्न

मेष राशि का स्वामी मंगल है और भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी हैं। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रत्न मूंगा, पुखराज और माणिक हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से कोई भी रत्न धारण कर सकते हैं।

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है और आराध्य देवी आदिशक्ति मां दुर्गा हैं। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रत्न हीरा, पन्ना और नीलम हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार इनमें से कोई भी एक रत्न धारण कर सकते हैं।
विज्ञापन


मिथुन राशि का स्वामी बुध है और देवता भगवान गणेश हैं। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रत्न पन्ना, हीरा और नीलम हैं। मिथुन राशि के जातक इनमें से कोई भी एक रत्न धारण कर सकते हैं।

कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं और देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रत्न मोती, पुखराज और मूंगा हैं। कर्क राशि के जातक इनमें से कोई भी एक रत्न धारण कर सकते हैं।

सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रत्न माणिक्य, मूंगा और पुखराज हैं। सिंह राशि के जातक इनमें से कोई भी एक रत्न धारण कर सकते हैं।



कन्या राशि का स्वामी बुध है और देवता भगवान गणेश हैं। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रत्न पन्ना, हीरा और नीलम हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से कोई भी रत्न धारण कर सकते हैं।

तुला राशि का स्वामी शुक्र है और जगत की पूजनीय माता आदिशक्ति मां दुर्गा हैं। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रत्न हीरा, पन्ना और नीलम हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार इनमें से कोई भी एक रत्न धारण कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और हनुमान जी आराध्य प्रभु श्री राम के महान भक्त हैं। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रत्न मूंगा, पुखराज और माणिक हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से कोई भी रत्न धारण कर सकते हैं।

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है और जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु हैं। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रत्न पुखराज और माणिक्य हैं। धनु राशि वाले लोग अपनी कुंडली में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए पुखराज धारण कर सकते हैं।

 मकर राशि के लोग अच्छे भाग्य के लिए नीला नीलम रत्न पहन सकते हैं। । इस राशि के लोगों के लिए शुभ रत्न नीलम, पन्ना और हीरा हैं। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और देवों के देव महादेव हैं

मीन राशि का स्वामी बृहस्पति है और जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु हैं। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रत्न पुखराज और माणिक्य हैं। मीन राशि के लोग अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार इनमें से कोई भी एक रत्न धारण कर सकते हैं।
विज्ञापन