विज्ञापन
Home  astrology  dev guru jupiter is coming after 12 years in the zodiac sign of demon guru venus these zodiac signs will get

Jupiter Gochar 2024: दैत्य गुरु शुक्र की राशि में 12 साल बाद आ रहे देव गुरु बृहस्पति, इन राशियों को मिलेगा लाभ

jeevanjali Published by: कोमल Updated Sat, 16 Mar 2024 04:39 PM IST
सार

Jupiter Gochar 2024:  वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह है क्योंकि सूर्य के बाद सबसे ताकतवर बृहस्पति को ही माना जाता है। बृहस्पति सलाहकार है और राजा जो भी काम करता है वह सबसे पहले अपने सलाहकार से जरूर पूछता है।

देव गुरु
देव गुरु- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Jupiter Gochar 2024:  वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह है क्योंकि सूर्य के बाद सबसे ताकतवर बृहस्पति को ही माना जाता है। बृहस्पति सलाहकार है और राजा जो भी काम करता है वह सबसे पहले अपने सलाहकार से जरूर पूछता है। इसलिए बृहस्पति से प्रभावित जातक सलाहकार होते हैं। वह सत्ता को आदेश देते हैं और जब देवगुरु बृहस्पति एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इस पृथ्वी पर निवास कर रहे मनुष्यों पर उसका बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी तरफ शुक्राचार्य राक्षसों के गुरु हैं। उनके पास संजीवनी विद्या है और वैदिक ज्योतिष में वह एक शुभ ग्रह है। ऐसे में जब देवगुरु बृहस्पति असुरों के गुरु शुक्राचार्य की राशि वृष में प्रवेश करेंगे तो पृथ्वी पर बड़ी हलचल होगी। अगर बृहस्पति सलाहकार हैं तो शुक्राचार्य के पास किसी भी व्यक्ति को सम्मोहित करने की शक्ति है। शुक्र प्रधान व्यक्ति अपनी बातों से, अपने व्यक्तित्व से एक ही क्षण में सामने वाले व्यक्ति को प्रभावित कर लेता है। ऐसे में जब देवताओं के गुरु राक्षसों के गुरु की राशि में प्रवेश करेंगे तो तीन राशि के जातक ऐसे हैं जिनके जीवन में बहुत बदलाव आएगा। आइये समझते हैं कि वह तीन राशियां कौन-कौन सी है।


वृष राशि - वृष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति लग्न में ही गोचर करेंगे और उनकी दृष्टि पंचम सप्तम और नवम भाव पर होगी। वृष राशि की जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर जो की 12 साल के बाद होने जा रहा है किसी वरदान से काम नहीं है। संतान के प्रति आपका प्रेम में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन में कई प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। किसी बड़ी कंपनी में आपकी पोस्टिंग हो सकती है। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनका विवाह होगा। जिनका विवाह हो चुका है उनके वैवाहिक जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही प्रकार की चुंबकीय शक्ति होगी। आपके भाग्य का संपूर्ण साथ आपको प्राप्त होगा। आपके पिता आपके गुरु पूरे तरीके से आपके समर्थन में रहने वाले हैं।

विज्ञापन


कन्या राशि - कन्या राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति नवम भाव में गोचर करेंगे। उनकी दृष्टि आपके प्रथम भाव तृतीय भाव और पंचम भाव पर होगी। देवगुरु बृहस्पति का 12 साल के बाद वृष राशि में होने जा रहा गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव करने वाला होगा। आपको आपके जीवन में तमाम भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आपके परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहने वाला है। भूमि भवन संपत्ति के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। प्रथम भाव पर दृष्टि के कारण धर्म कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मान सम्मान किया जाएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। यात्राओं से आपको लाभ होने की उम्मीद है। आपकी संतान समाज में अच्छा प्रदर्शन करेगी। प्रेम संबंधों में निखार आएगा। शेयर मार्केट से आपको लाभ होगा। अगर आप शिक्षक हैं तो आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।


मकर राशि - मकर राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति 12 साल के बाद उनके पंचम भाव से गोचर करेंगे। इस भाव में विराजमान बृहस्पति की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर होगी, लाभ स्थान पर होगी और प्रथम भाव पर होगी। बृहस्पति का यह गोचर मकर राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। नि:संतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। आपका ज्ञान चरम पर होगा। आप अपनी बुद्धि के बल पर समाज में बहुत सम्मान प्राप्त करेंगे। छात्र वर्ग जो रिसर्च में लगे हुए हैं उन्हें बृहस्पति एक दृष्टिकोण देने का काम करेगा। धार्मिक क्रियाकलापों से आपकी प्रसिद्ध होगी। अपने पिता के व्यवसाय को आप बढ़ाने वाले हैं। आपके लाभ में वृद्धि होगी। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। अपने भाइयों और मित्रों की सहायता से आप अपने जीवन में उत्तरोत्तर प्रगति करने वाले हैं। बृहस्पति के इस गोचर के कारण आपके जीवन में सतोगुण की प्रधानता होगी और आप समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में गिने जाएंगे।
 
विज्ञापन