विज्ञापन
Home  astrology  budh transit in aries 2024 transit of prince mercury in aries on may 10 know its effect on 12 zodiac signs

Budh Transit in Aries 2024: 10 मई को राजकुमार बुध का मेष राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर

jeevanajli Published by: निधि Updated Mon, 29 Apr 2024 11:32 AM IST
सार

Budh Gochar 2024: बुध 10 मई को मेष राशि में प्रवेश करने वाले है जिसका सभी 12 राशियों पर व्यापक प्रभाव होगा। आइये जानते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा।

Budh Transit in Aries 2024:
Budh Transit in Aries 2024:- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

(Budh Mesh Gochar 2024)  Budh Gochar 2024:  वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। बुध को वाणी, गणित, ज्योतिष, व्यापार और वकालत का कारक माना गया है। बुध जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते है तो उसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। बुध 10 मई को मेष राशि  (Mercury Transit 2024) में प्रवेश करने वाले है जिसका सभी 12 राशियों पर व्यापक प्रभाव होगा। आइये जानते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके प्रथम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के स्वास्थ्य और मान सम्मान का ज्ञान किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर होगी। मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। इस गोचर के दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको यात्राओं से लाभ होगा। आपको अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। आपके शत्रु इस समय परास्त होंगे। इसके अलावा आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी बुध का यह गोचर बहुत अच्छा कहा जा सकता है।
 
 वृषभ राशि
 वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके द्वादश भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के एकांत, आध्यात्म, विदेशी यात्रा और कारावास का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके छठे भाव पर होगी। वृषभ राशि के जातकों को बुध के इस गोचर के दौरान थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ दिक्कत आ सकती है। आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी। इसके अलावा आपकी कुछ बड़ी यात्राएं होंगी जिनमें आपका समय भी खर्च होगा और आपको थकान भी होगी। जो विद्यार्थी वर्ग है उनको अपने अध्ययन में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा परिणाम इस समय आपके अनुकूल नहीं होंगे।
 
विज्ञापन
 मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध प्रथम और चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके लाभ स्थान में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की इच्छा पूर्ति का विचार किया जाता है। भाई और मित्रों से होने वाले लाभ का विचार भी इसी भाव से किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके लाभ में वृद्धि होगी। आप अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। अगर आप अकाउंटेंट है या वकील हैं तो आपके लिए समय बहुत अच्छा है। मीडिया में काम कर रहे हैं जातकों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी। इसके अलावा अगर आप लेखक हैं तो आपको कोई बड़ी नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। 
 
 कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके दशम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के कार्य क्षेत्र और प्रसिद्धि का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर होगी। कर्क राशि के जातकों को बुध के इस गोचर के दौरान कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपको अपने कार्यस्थल पर अपने सीनियर को खुश करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। आपको कार्य के सिलसिले में कहीं बाहर भी भेजा जा सकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखें तो बुध का यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है।
 
 सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके नवम भाव यानी कि भाग्य स्थान में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के धर्म कर्म, आध्यात्म, धार्मिक यात्राएं और गुरु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके तृतीय भाव पर होगी। सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके भाग्य में वृद्धि होगी और आपको साहस और पराक्रम का फायदा भी मिलता हुआ दिखाई देगा। आपके व्यापार में विस्तार का मौका आपको प्राप्त होने वाला है। इसके अलावा आपके करियर के लिए भी यह गोचर बहुत अच्छा है। इस समय धार्मिक यात्राएं होने के भी योग दिखाई दे रहे हैं। आपको अपने पिता और गुरुओं का सहयोग भी प्राप्त होगा। 

 कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध प्रथम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के जीवन में अचानक से घटने वाली घटनाओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके द्वितीय भाव यानी कि कुटुंब भाव पर होगी। कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको त्वचा संबंधी कोई रोग है तो डॉक्टर से परामर्श लेना इस समय अच्छा रहेगा। इसके अलावा आपकी वाणी कड़वी हो सकती है इसलिए अपने परिवार के लोगों के साथ अगर आप मधुरता से बात करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा आपके कार्य स्थल के लिए भी यह गोचर अच्छा नहीं है। वैवाहिक जीवन में भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
 
 तुला राशि
 तुला राशि के जातकों के लिए बुध द्वितीय और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके सप्तम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन और साझेदारी का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके प्रथम भाव पर होगी। तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर काफी अनुकूल कहा जा सकता है। जिन जातकों की शादी नहीं हो रही है उनकी शादी फिक्स हो सकती है। इसके अलावा आप अपनी पत्नी के साथ अगर कोई साझेदारी में काम शुरू करना चाहते हैं तो वह भी शुरू हो सकता है। बुध का यह गोचर आपको  विदेशी संबंधों से मुनाफा दिलवाने वाला भी हो सकता है। अगर आप कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो अच्छा समय है।
 
 वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध अष्टम और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के रोग ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके द्वादश भाव पर होगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर उनकी नौकरी के लिए बहुत अच्छा कहा जा सकता है। इस समय आपके कार्य स्थल पर आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। आपकी सैलरी बढ़ सकती है या आपका प्रमोशन भी किया जा सकता है। आपके मित्रों के माध्यम से आपको अपने व्यापार में कोई बड़ा मुनाफा भी प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा ससुराल पक्ष से भी कोई आर्थिक लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। अगर आप अपने पिता का व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए समय बहुत अच्छा है। 
 
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके पंचम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के प्रेम संबंध संतान शिक्षा और बुद्धि का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके लाभ स्थान पर होगी। धनु राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपके प्रेम संबंधों में बहुत निखार आने की संभावना है। आपके जीवन में किसी नई प्रेमिका का  आगमन भी हो सकता है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके परिवार के सदस्यों की सहमति आपको प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा आपको कोई बड़ी नौकरी प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से भी यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा।

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए बुध छठे और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की भौतिक सुख सुविधा और उसकी मानसिक शक्ति का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी। मकर राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर कार्य स्थल के दृष्टिकोण से अच्छा कहा जा सकता है। इस गोचर के दौरान आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा और आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा भी प्राप्त हो सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य की बड़ी नौकरी भी लग सकती है। इसके अलावा आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपकी बुआ या आपकी मौसी आपकी मेहमान बनकर आपके घर में आ सकती है और आपको उनसे कोई तोहफा भी प्राप्त हो सकता है। 
 
 कुंभ राशि 
कुम्भ राशि के जातकों के लिए बुध पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके तृतीय भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के साहस और पराक्रम का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर होगी। कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर शैक्षणिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अच्छा कहा जा सकता है। अगर आप किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपका सिलेक्शन हो सकता है। इसके अलावा सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को भी अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। मीडिया लेखन और कम्युनिकेशन से जुड़े जातकों को काफी अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने पिता की ओर से पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति संभव है।
 
 मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके द्वितीय भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की वाणी और कुटुंब का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके अष्टम भाव पर जा रही है। मीन राशि के जातकों को बुध के इस गोचर के दौरान थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। इस समय आपको अपने मित्रों पर अत्यधिक विश्वास नहीं करना है क्योंकि कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको उलझाया जा सकता है। इसके अलावा आपको आर्थिक दृष्टिकोण से भी अपने आप को मजबूत करना होगा। अगर आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो बुध के इस गोचर के दौरान आपको निराशा प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए नियमित तौर पर डॉक्टर से परामर्श लेते रहें।
 
विज्ञापन