विज्ञापन
Home  astrology  budh rashi parivartan 2024 transit of devguru jupiter in taurus these 3 zodiac signs have to be careful 2024 03 28

Budh Rashi Parivartan 2024: देवगुरु बृहस्पति कावृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

jeevanjali Published by: निधि Updated Thu, 28 Mar 2024 06:20 PM IST
सार

Budh Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं। इस संसार के लिए बृहस्पति जीव के कारक हैं। बृहस्पति के कारण ही वनस्पतियों में औषधीय गुण आते हैं।

Budh Rashi Parivartan 2024: देवगुरु बृहस्पति कावृषभ राशि में गोचर,
Budh Rashi Parivartan 2024: देवगुरु बृहस्पति कावृषभ राशि में गोचर,- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Budh Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं। इस संसार के लिए बृहस्पति जीव के कारक हैं। बृहस्पति के कारण ही वनस्पतियों में औषधीय गुण आते हैं। देवगुरु बृहस्पति लगभग 1 साल बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं जिसके कारण इस पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्यों पर उसका समुचित प्रभाव पड़ता है। फलित ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को संतान, विद्या, ब्रह्म तत्व के कार्य, राजनीति, कूटनीति, सिंहासन, सोना, शेयर मार्केट जैसी चीजों का कारक माना गया है। 1 मई को देवगुरु बृहस्पति जब वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो सभी 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें बृहस्पति के इस गोचर से थोड़ा सावधान रहना होगा। तो आईए जानते हैं कि वह तीन राशियां कौन-कौन सी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति का गोचर उनके द्वादश भाव में होगा। इस भाव से व्यक्ति की विदेश यात्राएं, एकांत और व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति को देखा जाता है। इस भाव में विराजमान देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव, छठे भाव और अष्टम भाव पर होगी। देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों को अपने कार्य स्थल पर कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको काम के सिलसिले में कुछ ऐसी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपके लिए थकान देने वाली होगी। इसके अलावा धन की कमी से भी आपको दिक्कत हो सकती है। इस अवधि में आपके खर्चों में वृद्धि हो जाएगी जिसके कारण आपको आने वाले समय में कुछ आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से भी बेहद सावधान रहना होगा। इस समय लीवर और पेट से जुड़ी कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। इसके अलावा आपके वैवाहिक जीवन में भी देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर कुछ तकलीफें देने का कार्य कर सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति तृतीय और छठे भाव के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके अष्टम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के जीवन में अचानक से जो घटनाएं होती हैं उनका विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके द्वादश, द्वितीय और चतुर्थ भाव पर होगी। तुला राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर भाई बहनों के साथ संबंधों में मनमुटाव पैदा कर सकता है।  इसके अलावा आपको अपनी नौकरी में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने किसी को धन उधार दिया है तो उसे वापस लेने में आपको बहुत परेशानी आने वाली है। इसके अलावा व्यापार कर रहे जातकों को विदेशी संबंधों से कुछ नुकसान होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि को नकारात्मक करने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर के कारण आपकी वाणी कुछ कठोर हो सकती है इसलिए अगर आप मधुर वाणी का प्रयोग करेंगे तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर किसी प्रकार का वाद विवाद भी उत्पन्न हो सकता है।

विज्ञापन
धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति प्रथम और चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं और अब बृहस्पति का गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है।  इस भाव से व्यक्ति के रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बृहस्पति की दृष्टि आपके दशम द्वादश और द्वितीय भाव पर होगी। धनु राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से कुछ कठिनाइयों के साथ सफलता प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके परिवार में किसी व्यक्ति को लेकर आप परेशान हो सकते है। देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपको कुछ मानसिक कष्ट की अनुभूति भी प्रदान कर सकता है। इसके अलावा कार्य स्थल पर अपने सीनियर्स को खुश करने के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों के ऊपर कुछ आरोप लगाए जा सकते हैं। शेयर मार्केट से भी काफी नुकसान हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति के गोचर से धनु राशि के जातकों को ससुराल पक्ष के साथ कुछ तकलीफ हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद ना करें और अपने मित्रों पर अत्यधिक भरोसा ना करें।
विज्ञापन