विज्ञापन
Home  astrology  budh gochar 2024 mercury transits into gemini from june 14 know its effect on the 12 zodiac signs

Budh Rashi Parivartan June 2024: 14 जून से बुध का मिथुन राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Thu, 06 Jun 2024 03:32 PM IST
सार

Budh Ka Mithun Rashi Mein Gochar: बुध ग्रह 14 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे है। उनके इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर व्यापक असर होगा। 

Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Budh Ka Mithun Rashi Mein Gochar:  वैदिक ज्योतिष में बुध एक महत्वपूर्ण ग्रह है। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध को तर्क शक्ति, मीडिया, लेखक, वकील, व्यापार और गणित का कारक कहा जाता है। बुध ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते है तो उसका सभी मनुष्यो पर असर होता है। बुध ग्रह 14 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे है। उनके इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर व्यापक असर होगा। आइये जानते है कि आपकी राशि पर बुध के बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके तीसरे भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के साहस, पराक्रम, भाई बहन और यात्राओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर जा रही है। मेष राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मीडिया, लेखन और कम्युनिकेशन से जुड़े जातकों को अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर भी जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। 
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके दूसरे भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के कुटुंब, संचित धन, वाणी का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके अष्टम भाव पर होगी। वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर आर्थिक स्तर पर उन्हें मजबूत करने का कार्य करेगा। आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। आपके भाई बहनों का सहयोग भी इस समय आपको प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी विजय होगी। वाणी संबंधित कार्यों में सफलताएं प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं।  
विज्ञापन
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध प्रथम और चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके पहले भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से जातक के व्यक्तित्व और मान सम्मान का ज्ञान किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर होगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रथम भाव में बुध का विराजमान होना राजयोग कहा जा सकता है। बुध के गोचर के दौरान यानी की 29 जून तक आपको अपने परिवार और समाज में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। आपकी तार्किक क्षमता उच्च स्तर पर होगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको बहुत अच्छा फायदा इस समय होगा। आपका वैवाहिक जीवन भी इस समय बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने बच्चों के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। शेयर मार्केट और अकाउंटेंट के फील्ड से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय कहा जा सकता है।  
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तृतीय और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके द्वादश भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के एकांत, अध्यात्म और विदेश यात्राओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके छठे भाव पर होगी। कर्क राशि के जातकों को बुध के इस गोचर के दौरान थोड़ा सावधान रहना होगा। द्वादश भाव में विराजमान बुध आपके खर्चों में वृद्धि कर सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाकर के चलना होगा। इस दौरान आपकी कुछ यात्राएं हो सकती हैं जिनमें आपको थकावट भी महसूस होगी। आपके कार्यस्थल पर आपको उचित सम्मान प्राप्त नहीं होगा। बुध के इस गोचर के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा और मौसम से जुड़ी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। 
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध द्वितीय और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं यानी की लक्ष्मी योग का निर्माण करते हैं और अब बुध का गोचर आपके लाभ स्थान में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की इच्छा पूर्ति और मित्रों का ज्ञान किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर उनकी हर मनोकामना पूरी करने वाला होगा। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आपके व्यवसाय में अच्छी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। आपको अपने मित्रों के माध्यम से कोई बड़ा ऑर्डर भी प्राप्त हो सकता है। आपके प्रेम संबंधों के लिए यह गोचर बहुत अच्छा है।  अगर आप विद्यार्थी हैं तो सरकारी नौकरी में आपका चयन हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू के लिए आवेदन किया है तो आपको सिलेक्शन का कॉल आ सकता है। 
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध प्रथम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके दशम भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के कार्य स्थल और प्रसिद्धि का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर होगी। कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्य स्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आप एक टीम लीडर बनकर बहुत सफलता से कार्यों को संपादित करेंगे। अगर आप शिक्षक हैं या मीडिया में काम करते हैं तो इस समय आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा।  परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी मां की सेहत बहुत अच्छी रहेगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी किया जा सकता है। 
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध भाग्य स्थान और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके भाग्य स्थान में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के धर्म, धार्मिक यात्राएं, पिता और गुरुओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर जा रही है। तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर उनके भाग्य की वृद्धि करने वाला होगा। अगर आपके मित्रों के साथ कोई मतभेद चल रहे थे तो इस समय वह मतभेद खत्म हो जाएंगे। बुध के इस गोचर के दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अगर आप लेखक हैं या प्रकाशक हैं तो इस समय आपको अच्छी आर्थिक तरक्की प्राप्त हो सकती है। अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। आपकी प्रेमिका भी इस समय आपका सहयोग करने वाली होगी।  
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध अष्टम और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके अष्टम भाव में ही होने जा रहा है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में अचानक से जो घटनाएं घटित होती हैं यानी की चोट, दुर्घटना होना उन सब का विचार अष्टम भाव से किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके द्वितीय भाव पर जा रही है। वृश्चिक राशि के जातकों को बुध के इस गोचर के दौरान थोड़ा सावधान रहना होगा। इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी कष्ट भी हो सकता है। अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो बहुत सावधानी के साथ गाड़ी चलाइए। किसी भी प्रकार की चोट और दुर्घटना से खुद को बचाना होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको हानि हो सकती है। किसी भी प्रकार के कड़वे वचनों का प्रयोग ना करें तो अच्छा रहेगा। अपनी वाणी को मधुर रखिए और अपनी कमजोरी किसी को पता नहीं चलनी चाहिए। 
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके सप्तम भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन और साझेदारी का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके प्रथम भाव पर जा रही है। धनु राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में स्थिति आपके अनुकूल होंगी। अगर आप काफी समय से अपने किसी दोस्त के साथ साझेदारी में कोई कारोबार शुरू करना चाहते थे तो वह आप कर सकते हैं। अगर आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। आपके व्यक्तित्व मैं निखार आएगा। आपकी वाणी अच्छी होगी। इसके अलावा आपको पुरस्कार भी दिया जा सकता है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपका उठना बैठना हो जाएगा। 
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध छठे और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके छठे भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से रोग, ऋण, शत्रु और नौकरी का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके द्वादश भाव पर जा रही है। मकर राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। इस भाव में विराजमान बुध की कृपा से आपके शत्रु नष्ट होंगे और आपको आपके कार्य स्थल पर अच्छा सम्मान प्राप्त होगा।  आपका भाग्य इस समय आपका साथ देगा और आप अपने मित्रों के साथ विदेश घूमने के लिए भी जा सकते हैं। अगर आप कारोबारी हैं तो इस समय आपके विदेशी संबंधों से आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आने वाले समय में आपको अच्छी नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। मित्रों का साथ दिखाई दे रहा है।  
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके पंचम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की शिक्षा, बुद्धि, प्रेम और शेयर मार्केट का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके लाभ स्थान पर होगी। कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं, रिसर्च से जुड़े हुए हैं या उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए यह गोचर अच्छा रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो इस समय आपको अपने व्यापार में उचित मुनाफा प्राप्त नहीं होगा। बुध चुकी अष्टम भाव के भी स्वामी है इसलिए शेयर मार्केट में अगर आप निवेश करते हैं तो बहुत सोच समझकर करिए। संतान पक्ष से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों की तरफ से दु:ख प्राप्त हो सकता है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना आपके लिए आने वाले समय में दिक्कत पैदा कर सकता है। 
Budh Rashi Parivartan June 2024
Budh Rashi Parivartan June 2024- फोटो : JEEVANJALI

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर आपके चतुर्थ भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की मानसिक शक्ति, मां की सेहत, भौतिक शुभ सुविधा , संपत्ति का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके दशम भाव पर जा रही है। मीन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर पारिवारिक शांति के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके परिवार में अच्छी शांति होगी। आपकी मां की सेहत अच्छी होगी। इसके अलावा आपके परिवार के लोगों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। कार्य स्थल पर जो परिस्थिति आपके विपरीत थी वह अब आपके अनुकूल होने जा रही है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी भी आपको प्राप्त हो सकती है। पत्नी की सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन